{"_id":"56dc61874f1c1bff498b456e","slug":"youth-murdered-bodies-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव जलाया
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोलना के गांव तवालपुर में युवक की हत्या कर शव जला दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हत्या का शिकार कल्लू उर्फ अनिल (35) पुत्र सोनलाल निवासी बगवास थाना सिकंदरपुर वैश्य हुआ। तबालपुर के जंगल से जब सुबह ग्रामीण गुजरे तो वहां जला शव पड़ा देखा। जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए। हत्यारों ने गला दबा कर हत्या करने के बाद शिनाख्त छिपाने को उसके शव पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे शरीर का काफी हिस्सा जल गया। काफी प्रयास के बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। शिनाख्त के बाद घटना की सूचना उसके परिवारीजनों को दी गई। जानकारी मिलने पर परिवारीजन मौके पर आ गए। सूचना पर एसपी सुनील कुमार, एएसपी राधेमोहन भारद्वाज, सीओ शवीह हैदर भी मौके पर आ गए। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। परिवारीजनों ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
मौके से मिला अधजला मोबाइल
कासगंज। पुलिस को मौके से युवक का अधजला मोबाइल मिला है। इसमें से एक सिम जली हुई मिली है जबकि दूसरी सिम सुरक्षित मिल गई है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मानकर चल रही है कि मोबाइल के माध्यम से काफी जानकारी हासिल हो सकती है।