{"_id":"56e31abc4f1c1bc5218b45b2","slug":"jwellery-businessman-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायियों का प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायियों का प्रदर्शन जारी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों का प्रदर्शन जारी।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया में सराफा मंडल और नगर स्वर्णकार संघ की ओर से शुक्रवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। व्यवसायियों ने केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ नारेबाजी की और चाय बेचकर सरकार के निर्णय का विरोध किया।
जनपद सराफा मंडल जिलाध्यक्ष शंखलाल सराफ ने कहा कि आज स्वर्ण व्यवसायी मजबूर होकर चाय बेंच रहे हैं। मोदी सरकार बड़े बड़े औद्योगिक घरानों का हित साधने के लिए उत्पाद शुल्क लगाकर छोटे स्वर्ण व्यवसायियों के व्यवसाय को खत्म करना चाहती है।
जिला महामंत्री उमाशंकर सराफ ने कहा कि आज दस दिन से व्यवसायी अपनी दुकानें बंदकर विरोध कर रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष वासुदेव वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी स्किल इंडिया का नारा देकर युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार कराने की बात कहते हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शक्ति गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, हृदय नारायण जायसवाल, योगेश सिंह, गंगा सागर साहू, राजेश सराफ, दीपक वर्मा, राजेश सोनी, अजय वर्मा, योगेंद्र, संतोष आदि रहे।