फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ward Boy assaulted by youths

युवकों ने वार्ड ब्वाॅय के साथ मारपीट की

Sun, 06 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 06 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी ड्यूटी में कर्मचारियों के साथ मारपीट का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इससे आजिज आकर एक वार्ड ब्वाॅय ने इमरजेंसी ड्यूटी करने से इंकार कर दिया है। बार-बार मारपीट की वारदात होने से स्वास्थकर्मी सहमे हुए हैं। 
विज्ञापन

सीएचसी के इमरजेंसी में अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह और वार्ड ब्वाय नदीम की बृहस्पतिवार की रात में ड्यूटी थी। आधी रात को बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे और वार्ड ब्वाय से उलझ गए। वार्ड ब्याय ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अपने आवास पर थे। वार्ड ब्वाय ने इसकी जानकारी डॉक्टर को दी। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।लेकिन मारपीट करने वाले युवक वहां से फरार हो चुके थे। 
विज्ञापन

बताते चलें कि इसके पूर्व भी अस्पताल में कई बार कर्मचारियों के साथ मारपीट हो चुकी है। रात में सुरक्षा के लिए अधीक्षक ने एसपी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से पुलिस की तैनात की मांग भी की थी। बावजूद इसके अभी तक इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड ब्वाॅय नदीम ने इमरजेंसी ड्यूटी नहीं करने के लिए प्रार्थना पत्र अधीक्षक को दिया है। सीएचसी के अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की तैनाती की मांग कई बार की गई। लेकिन आज तक इस पर अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed