फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student going home manipulating , unconscious

परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा से छेड़छाड़,बेहोश

Sat, 05 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 05 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
 हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा से चार युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवकों ने सरेराह उसकी पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोश छात्रा को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। घटना के बाद स्कूल की अन्य छात्राएं सहमी हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गांव के एक कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती है। उसका सेंटर लार नगर के फत्तेहनगर वार्ड के एक कॉलेज में है। शनिवार को प्रथम पाली में वह चित्रकला का पेपर देने आई थी।
विज्ञापन

सुबह 10.45 बजे पेपर खत्म होने के बाद वह परीक्षा केंद्र से घर के लिए निकली। अभी वह परीक्षा केंद्र के समीप युसूफ रोड पर पहुंची थी कि चार युवक छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे छात्रा बेहोश हो गई। सीएचसी में इलाज के बाद छात्रा ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed