{"_id":"56e5ab4c4f1c1bb4448b456a","slug":"stolen-32-pole-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिले चोरी के 32 पोल, हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिले चोरी के 32 पोल, हड़कंप
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज पुलिस ने इलाके के बेलडाड़ गांव में दबिश देकर प्रधान के खेत के पास स्थित नहर से चोरी के 32 पोल को बरामद किया। यह कार्रवाई एसपी की सूचना पर की गई। इस मौके पर कप्तान भी मौजूद थे। चोरी के पोल सरकारी सप्लाई में प्रयोग हुए थे। इस संदर्भ में पुलिस प्रधान पुत्र से पूछताछ की बात कह रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है।
करीब आठ माह पहले उन्नाव के बिजली ठेकेदार ने इलाके से साठ पोल चोरी होने की तहरीर थाने में दी थी। जांच की बात कह कर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। ठेकेदार ने एक बार फिर एसपी प्रभाकर चौधरी से मामले की शिकायत की। गांव के कुछ लोगों ने एसपी को व्हाट्सएप पर मैसेज किया। इनपुट मिलने के बाद एसपी ने एकौना एसओ को जांच के लिए मौके पर भेजा। मामला सही मिला।
मुखबिर की सूचना पर रविवार को थानाध्यक्ष बरहज परमाशंकर यादव, सहित अन्य फोर्स ने बेलडाड़ गांव में दबिश दी। यहां प्रधान के खेत के पास स्थित नहर से चोरी के छोटे -बड़े 32 पोल बरामद किए। पोल सरकारी सप्लाई वाले थे। बड़ी संख्या में पोल मिलने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए। आखिर यह पोल गांव में कैसे पहुंचे। इस बात की जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसओ बरहज परमाशंकर यादव ने बताया कि नहर से चोरी का पोल मुखबिर की सूचना पर बरामद हुआ है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।