{"_id":"56df0d394f1c1b93748b45b6","slug":"millions-grab-two-agents-in-charge-of-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों हड़पने के आरोप में दो एजेंटों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों हड़पने के आरोप में दो एजेंटों पर केस
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर में उप डाकघर भटनी के दो एजेंट डाकघर में रुपये जमा करने के नाम पर लोगों से वसूले गए 13.54 लाख रुपये हड़प लिए हैं। डाक अधीक्षक ने एजेंटों के खिलाफ भटनी थाने में मंगलवार को केस दर्ज कराया। इस कार्रवाई के बाद एजेंट भूमिगत हो गए हैं।
भटनी थाना क्षेत्र के सकरापार गांव की मालती देवी और बनकटा तिवारी गांव के जयराम सिंह उप डाकघर भटनी में एजेंट है। वर्ष -2010 से अभी तक दर्जनों लोगों से डाकखाना में रुपये जमा करने के नाम पर 13.54 लाख रुपये वसूले हैं। लेकिन डाकघर में एक भी रुपये जमा नहीं किए हैं। इसकी शिकायत लोगों ने डाक अधीक्षक सूबेदार सिंह से की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सूबेदार सिंह ने दोनों एजेंटों से बात कर रुपये वापस कराने की कोशिश की। लेकिन एजेंटों ने किसी का भी रुपये वापस नहीं किया और टाल -मटोल करने लगे। इसको लेकर भटनी डाक घर में प्रत्येक दिन ग्राहक पहुंचकर हंगामा भी कर रहे थे।
विज्ञापन
डाक अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों लोगों के खिलाफ भटनी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों एजेंटों के खिलाफ डाकघर के ग्राहकों से रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है। एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।