फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   killed by train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sun, 13 Mar 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 13 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
killed by train
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
सलेमपुर में तुर्तीपार रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक मऊ में अपने रिश्तेदार के होटल में काम करता था और वहां से घर आ रहा था। लोगों की सूचना के चार घंटे बाद पहुंची मईल पुलिस ने शव की पहचान की। 
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के मुरासो गांव निवासी मुखलाल यादव का 22 वर्षीय बेटा अनूप मऊ में अपने रिश्तेदार के होटल पर रहकर काम करता था। शनिवार की शाम वह वाराणसी से भटनी आने वाली डेमू ट्रेन से घर के लिए चला। रात करीब आठ बजे वह तुर्तीपार रेलवे स्टेशन पर उतरा। आशंका जताई जा रही है कि वह रेलवे ट्रैक पकड़कर घर जा रहा था। अभी वह तुर्तीपार रेलवे स्टेशन से 100 मीटर उत्तर पहुंचा था कि किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश घंटों पड़ी रही। इस दौरान इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें शव को रौंदती रही। इससे लाश पूरी तरह क्षत विक्षत हो गई। 
विज्ञापन

सुबह शौच करने गए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लाश देखकर युवक की पहचान की और सुबह करीब छह बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक के जेब से मऊ से तुर्तीपार रेलवे स्टेशन तक का टिकट और अन्य कागजात मिले। सुबह 10 बजे पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लाश को पीएम के लिए भेजा। इस बाबत मईल एसओ जेपी सिंह यादव ने बताया कि किसी ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed