{"_id":"56e59e6d4f1c1b77418b45cf","slug":"flirting-opposition-youth-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर युवकों का उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध पर युवकों का उत्पात
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 13 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर युवकों का उत्पात।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर में मंदबुद्धि युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर युवकों ने टेंपो स्टैंड पर जमकर उत्पात मचाया। तीन टेंपो का शीशा तोड़ दिया। पुलिस से शिकायत करने पर युवकों ने चालकों को मारने पीटने की धमकी दी है जिससे टेंपो चालकों में भय व्याप्त है। पीड़ित टेंपो चालकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मछली हट्टा के समीप नवलपुर का टेंपो स्टैंड है। टेंपो चालकों का कहना है कि शनिवार की देर शाम पिपरा नाजिर वार्ड का एक युवक मंदबुद्धि लड़की से आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। टेंपो चालकों ने इसका विरोध किया और युवक को भला बुरा कहकर वहां से खदेड़ दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ लाठी -डंडा लेकर पहुंचा और टेंपो चालकों की तलाश करने लगा। युवकों का ग्रुप देख नवलपुर स्टैंड के सभी चालक अपना टेंपो छोड़कर खिसक गए।
चालकों के नहीं मिलने पर युवकों ने इमरान, ज्ञानप्रकाश और कौव्वाल के टेंपो का शीशा तोड़ दिया और पर्दा फाड़ दिया। जाते समय युवकों ने पुलिस से शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दी। इससे नाराज करीब दस टेंपो चालक क्षतिग्रस्त टेंपो लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।