फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power corporarion, large borrowers

आज से बिजली के बड़े बकायेदारों की खैर नहीं

Sun, 13 Mar 2016 11:15 PM IST
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
power corporarion, large borrowers
बिजली बकायेदारों
बिजली बकायेदारों की आज से खैर नहीं। बकायेदार रसूखदार हों या माननीय, सभी की बिजली कटेगी। साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। कारपोरेशन अफसरों ने सभी रसूखदार बकायेदारों पर बकाया अदा करने के लिए सोमवार तक ही मोहलत दी है।
विज्ञापन


बकायेदारों के खिलाफ पावर कारपोरेशन के अभियान में 10 हजार से उपर के बकायेदारों के कनेक्शन कटेंगे तो 1 लाख से ऊपर के बकायेदारों पर एफआईआर दर्ज होगी। जिले के करीब तीन दर्जन से ज्यादा रसूखदार बकायेदारों को बकाया अदा करने का संदेश भिजवा दिया है।
विज्ञापन


एक विधायक पर कारपोरेशन का करीब 7.50 लाख रुपये बकाया है। एक दूसरे विधायक पर भी लाखों बकाया होने की बात बिजली अफसर कर रहे हैं। एक विधायक का कनेक्शन तक काटे जाने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन बिजली चालू है। अफसर कार्रवाई नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के 15 हजार घर-दुकानों की  होगी बत्ती गुल
10 हजार से उपर के बकाए के नगर के 15 हजार घर-दुकानों की बिजली सोमवार से काटी जाएगी। एक्सईएन बुलंदशहर ने हर बिजलीघर क्षेत्र पर एक डिस्कनेक्शन टीम का गठन किया है। नगर क्षेत्र में आठ डिस्कनेक्शन टीम गठित की गई हैं।

उपरकोट पर सात करोड़ बकाया
उपरकोट क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं पर करीब सात करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। पावर कारपोरेशन सभी के खिलाफ डिस्कनेक्शन और एफआईआर की कार्रवाई करने का दावा कर रहा है। हालांकि देखना होगा कि उपरकोट में कारपोरेशन की कार्रवाई कैसी रहेगी। हर बार अभियान चलाने पर कारपोरेशन को अपने पैर वापस खींचने पड़े हैं।

पूरे गांव की बिजली सप्लाई काटी 23 के खिलाफ एफआईआर
पॉवर कॉरपोरेशन ने बिल बकाया होने पर ग्राम बरमदपुर की विद्युत आपूर्ति काट दी । साथ ही 23 बकाएदारों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव बरमदपुर में 71 कनेक्शन हैं।

शनिवार को  शिविर लगाया गया था, परंतु कोई भी बिल जमा नहीं करने आया। गांव में 32 उपभोक्ताओं पर 10 हजार से 50 हजार तक की बकाया है। जबकि 39 पर साढ़े तीन हजार से 10 हजार रुपये तक बकाया बिल हैं। ऐसे 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिन पर दस हजार रुपये से बीस हजार तक की बकाया है। पूरे गांव की बिजली काट दी गई है।


सभी माननीयों और रसूखदार व्यक्तियों को बकाया वापस करने का संदेश भेज दिया गया है। सोमवार से डिस्कनेक्शन अभियान चलेगा। कनेक्शन काटने के अलावा एफआईआर दर्ज की जाएगी।- डीसी शर्मा, एक्सईएन बुलंदशहर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed