{"_id":"6a7755f7b4ff9bb8920c4bef","slug":"drug-syndicate-active-in-delhi-ncr-exposed-five-arrested-with-heroin-worth-rs-12-crore-mdma-in-delhi-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय मादक पदार्थ सिंडिकेट का खुलासा, 12 करोड़ की हेरोइन, MDMA के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय मादक पदार्थ सिंडिकेट का खुलासा, 12 करोड़ की हेरोइन, MDMA के साथ पांच गिरफ्तार
Sat, 08 Aug 2026 09:46 PM IST
Digvijay Singh
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:46 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन विदेशियों सहित पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन विदेशियों सहित पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे करीब 12 करोड़ रुपये की हेरोइन और एमडीएमए जब्त किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में नाइजीरियाई नागरिक मोरिस ओकाली (52), इबेग्बू चिगोजी सैमुअल (50) और घाना का नागरिक इमैनुएल (38) शामिल हैं। दिल्ली निवासी समीर (28) और लेडी (36) भी पकड़े गए हैं। अपराध शाखा को खुफिया जानकारी मिली थी कि ओकाली 19-20 जुलाई की मध्यरात्रि को शाहदरा में मादक पदार्थ की खेप देने आएगा। पुलिस ने जाल बिछाकर ओकाली को पकड़ा। उसके बैग से 2.004 किलोग्राम हेरोइन और 863 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। 23 जुलाई को ओकाली की निशानदेही पर इमैनुएल और सैमुअल को चंदर विहार, निलोठी से गिरफ्तार किया गया। सैमुअल से 254 ग्राम हेरोइन और इमैनुएल से 14 ग्राम एमडीएमए मिला। समीर को 31 जुलाई को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन से 300 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। लेडी को पश्चिम विहार से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की पृष्ठभूमि
नाइजीरियाई नागरिक मोरिस ओकाली 2020 में भारत आया था। उसका वीजा समाप्त हो चुका था और उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था। सैमुअल लगभग 14 वर्षों से भारत में रह रहा था। उसने चंदर विहार के नाइजीरियाई समुदाय में सक्रिय सिंडिकेट से संबंध बनाए। इमैनुएल भी कई वर्षों से भारत में रह रहा है और सिंडिकेट से जुड़ा था।
विज्ञापन
सिंडिकेट की भूमिका
आरोपी दिल्ली-एनसीआर में एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से मादक पदार्थों की खरीद, भंडारण और वितरण करते थे। समीर अंतिम-मील वितरक के रूप में काम करता था, जो स्थानीय पेडलर्स को हेरोइन और एमडीएमए देता था। समीर पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक एनडीपीएस अधिनियम के तहत है। लेडी भी मादक पदार्थों की खरीद, परिवहन और आपूर्ति में शामिल थी और उस पर 2023 में एनडीपीएस मामला दर्ज हुआ था। पुलिस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान कर रही है।