{"_id":"56ddddc44f1c1bd3268b4576","slug":"three-worker-died-due-to-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
प्रीत विहार फेज-दो में समाजवादी आवास योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों के लेंटर के लिए मिक्सर लिफ्ट मशीन को शिफ्ट करते समय हाईटेंशन लाइन के करंट से सोमवार सुबह तीन दलित मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन झुलस गए।
मरने वाले और घायल मजदूर बुलंदशहर के थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफसरों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, अरनियां के बलराऊ गांव में हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव बलराऊ निवासी बाला पुत्र वेदीलाल (35), अनिल पुत्र मनवीर (26), मुंशी पुत्र नेत्रपाल (23), बिट्टू, भोले और मोहम्मद आजाद समेत 19 मजदूर दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार फेज-दो में एक ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे।
विज्ञापन
सभी मजदूर प्रतिदिन अपने गांव से यहां आकर काम करते थे और शाम को वापस चले जाते हैं। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे छह मजदूर साइड से थोड़ा दूर खड़ी मिक्चर लिफ्ट मशीन को धक्का लगाकर नयी साइड पर ला रहे थे।
बताया गया है कि इसी बीच ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन मिक्चर लिफ्ट मशीन से निकल रहे दो गाटर से टच हो गई। करंट लगने से अनिल, बाला और मुंशी की मौत हो गई। अन्य तीन मजदूरों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
गंभीर हालत में बिट्टे और भोले की को दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह, सीओ सिटी विशाल यादव, एसडीएम सदर शमशाद हुसैन, एसएचओ राजेश कुमार वर्मा, पिलखुवा सीओ राकेश पांडेय और पिलखुवा एसओ ने घटनास्थल का का मुआयना किया।