{"_id":"56d9ea8a4f1c1b8b078b4a4b","slug":"raid-on-steeel-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील फैक्ट्री पर छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टील फैक्ट्री पर छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने एक स्टील फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़े स्तर पर टैक्स चोरी पकड़ी है। टीम ने फैक्ट्री से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सीज किए हैं।
सिकंदराबाद की एक बड़ी आयरन स्टील फैक्ट्री पर वाणिज्य कर विभाग की नौ सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री को सील कर दिया गया।
किसी को भी अंदर और बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। अफसरों ने जब फैक्ट्री के रिकॉर्ड को खंगाला तो करोड़ों रुपये की अपवंचन बिक्री पकड़ी गई।
फैक्ट्री में स्टॉक भी दस्तावेजों से अधिक पाया गया। खरीद-बिक्री के घोषित रिकॉर्ड में भी काफी अनियमितता मिली।
जांच टीम ने कंपनी के कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सीज कर दिया। दस्तावेजों की जांच कर जुर्माना आदि की कार्रवाई की जाएगी।