{"_id":"56db16314f1c1b1c2d8b4ba1","slug":"jam-city-police-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभियान से शहर जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अभियान से शहर जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 05 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने की अनिवार्यता को लेकर पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान लोगों के लिए मुसीबत बन गया। पुलिस द्वारा बेतरकीब तरीके से चले अभियान ने शहर को जाम से बंधक बना दिया।
विज्ञापन
मुख्य कालाआम चौराहे से जा रहा पांचों मुख्य सड़क पर करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा।पुलिस ने शनिवार को शहर के मुख्य कालाआम चौराहे पर हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर अभियान चलाया। कालाआम चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया और चारों तरफ से जो भी बाइक पर बिना हेलमेट पहना नजर आया, उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन
एक साथ बड़ी संख्या में बाइकें रुकने से चौराहा हाउसफुल हो गया। वाहनों की रफ्तार थम गई। कालाआम से डिप्टी गंज मार्ग, जिला अस्पताल मार्ग, पुलिस लाइन मार्ग, कलक्ट्रेट मार्ग, भूड़ मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। करीब चार घंटे तक शहर की मुख्य पांच सड़कों पर भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन