फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   couple looted by bikers

बाइकर्स ने दंपति से गन प्वाइंट पर नगदी-जेवर लूटे

Sat, 12 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ Updated Sat, 12 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
couple looted by bikers
लूट - फोटो : अमर उजाला
 बाइक सवार तीन बदमाशों ने शादी से लौट रहे सवार दंपति को हवाई फायर कर रोका और गन प्वाइंट पर नगदी-जेवर लूट लिए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



वारदात औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव खनौंदा स्थित मटका मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर हुई। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगला आलमपुर निवासी दंपत्ति  रविन्द्र सिंह अपनी पत्नी कल्पना के साथ अगौता के गांव लुधियाना में शादी समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब ग्यारह बजे लुधियाना से लौटते वक्त औरंगाबाद - पवसरा मार्ग पर गांव खनौंदा स्थित मटका मंदिर के पास पवसरा की ओर से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे से फायर कर उन्हें रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे के बल पर धमकाते हुए बदमाशों ने दंपति से सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, पाजेब, दो हजार रुपये कैश समेत अन्य सामान लूट लिए और गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए।


बदमाशों के जाने के बाद दंपति ने 100 नंबर पर फोन कर  पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और मौका-मुआयना किया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस जल्द ही पहुच जाती तो आरोपियों की घेराबंदी की जा सकती थी।

एसओ औरंगाबाद  कुशलपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित दंपति की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed