फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   70 leaders will decide who duped them bjp

70 नेताओं के बयान से मिलेंगे दागी

Thu, 10 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 10 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
70 leaders will decide who duped them bjp
भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी चुनाव में हार से हताश भाजपा अपनी भगवा ब्रिगेड के विभीषणों की तलाश में जुट गई है। हर तरफ से फजीहत झेल रहे पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर संगठन मंत्री पश्चिमी क्षेत्र बुधवार को यहां पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सातों विधानसभा क्षेत्र के करीब 70 प्रमुख लोगों से बंद कमरे में बात की। अब इन लोगों के बयानों से ही असली विभीषणों के  नाम सामने आने की उम्मीद है।  
विज्ञापन



सूबे में जीत के लिए चिह्नित बुलंदशहर एमएलसी की सीट हारने से भाजपा आहत है। पार्टी में भूचाल है। बुधवार को हाईकमान ने संगठन मंत्री पश्चिमी क्षेत्र प्रदूूमन कुमार को यहां जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक होटल में सभी प्रमुख लोगों से बयान लिए और हार की वजह जानी। समीक्षा  के नाम पर बुलाई गई बैठक में जांच अधिकारी ने मंत्री पश्चिमी क्षेत्र और चुनाव प्रभारी, जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायकों, संगठन के पदधिकारियों, भाजपा के नगर पालिका अध्यक्षों, चुनिंदा  प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के अलावा चुनाव में जिम्मेदारी संभालने वाले भाजपाइयों से बात की गई।


भाजपाइयों का कहना है कि करीब 70 लोग जांच अधिकारी के सामने पहुंचे। अब इन 70 लोगों के बयानों से ही हार की असली वजह और विभीषणों का नाम सामने आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed