{"_id":"56e0726f4f1c1b235b8b4589","slug":"70-leaders-will-decide-who-duped-them-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 नेताओं के बयान से मिलेंगे दागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 नेताओं के बयान से मिलेंगे दागी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव में हार से हताश भाजपा अपनी भगवा ब्रिगेड के विभीषणों की तलाश में जुट गई है। हर तरफ से फजीहत झेल रहे पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर संगठन मंत्री पश्चिमी क्षेत्र बुधवार को यहां पहुंचे।
उन्होंने सातों विधानसभा क्षेत्र के करीब 70 प्रमुख लोगों से बंद कमरे में बात की। अब इन लोगों के बयानों से ही असली विभीषणों के नाम सामने आने की उम्मीद है।
सूबे में जीत के लिए चिह्नित बुलंदशहर एमएलसी की सीट हारने से भाजपा आहत है। पार्टी में भूचाल है। बुधवार को हाईकमान ने संगठन मंत्री पश्चिमी क्षेत्र प्रदूूमन कुमार को यहां जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
उन्होंने एक होटल में सभी प्रमुख लोगों से बयान लिए और हार की वजह जानी। समीक्षा के नाम पर बुलाई गई बैठक में जांच अधिकारी ने मंत्री पश्चिमी क्षेत्र और चुनाव प्रभारी, जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायकों, संगठन के पदधिकारियों, भाजपा के नगर पालिका अध्यक्षों, चुनिंदा प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के अलावा चुनाव में जिम्मेदारी संभालने वाले भाजपाइयों से बात की गई।
भाजपाइयों का कहना है कि करीब 70 लोग जांच अधिकारी के सामने पहुंचे। अब इन 70 लोगों के बयानों से ही हार की असली वजह और विभीषणों का नाम सामने आने की उम्मीद है।