फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahr News ›   140 more students will get kanya vidya dhan

140 और छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन

Sun, 06 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 06 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
140 more students will get kanya vidya dhan
कन्या ‌‌धन - फोटो : अमर उजाला

शासन से यूपी बोर्ड की 140 और मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन का लाभ मिलेगा। इन छात्राओं को योजना का लाभ देने की अनुमति के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। जैसे ही अनुमति मिल जाएगी तो चिन्हित छात्राओं को योजना की राशि प्रदान कर दी जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2015 में 1224 मेधावी छात्राओं को शासन की ओर से कन्या विद्या धन योजना में शामिल करने का लक्ष्य मिला था। इसमें से 1084 छात्राओं को योजना की राशि प्रदान कर दी गई है। जबकि लक्ष्य के अनुरूप संस्कृत में 46 में से 36, मदरसा में 46 में से 46 और आईसीएसई बोर्ड की 76 में से 58 मेधावी छात्राएं नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन


ऐसे में 140 मेधावी छात्राओं की राशि शेष बची है। इस राशि को अब यूपी बोर्ड की मेधावी छात्राओं को देने का निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार के अनुसार संस्कृत, मदरसा और आईसीएसई बोर्ड की शेष 140 छात्राओं को मिलने वाली कन्या विद्या धन योजना की राशि को यूपी बोर्ड की मेधावी छात्राओं को वितरित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed