फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man shot, seriously

युवक को गोली मारी, हालत गंभीर 

Mon, 14 Mar 2016 12:15 AM IST
उसहैत।
उसहैत। Updated Mon, 14 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 - उसहैत के गांव जाटी में हुई वारदात
विज्ञापन

शौच को गए युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उसको गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। घटना शनिवार रात उसहैत थाने के गांव जाटी में हुई। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
उसहैत थाने के गांव जाटी निवासी नन्हे (25) पुत्र प्रकाश शनिवार रात घर से खेत पर शौच के लिए गया था। नन्हे जब वहां से लौट रहा था तभी बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली नन्हे के कूल्हे में लगी। घटना के बाद बदमाशा भाग गए। नन्हे के मुताबिक बदमाशों की संख्या तीन थी। इनमें एक को उसने पहचान भी लिया है। नन्हे को इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधान के भतीजे की हत्या की गुत्थी उलझी
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में पूर्व प्रधान रामफल यादव के भतीजे शीलेंद्र की लाश आजमपुर में पेड़ पर लटकी मिली थी। पूर्व प्रधान ने मामले में मौजूदा प्रधान के बेटे समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शीलेंद्र के पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई। पुलिस भी इसे संदिग्ध मान रही है। हजरतपुर एसओ रामनरेश ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांग ढहने से घायल बच्चे की हालत गंभीर
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव असफपुर में शनिवार को मिट्टी की ढांग ढहने से इसमें चार लोग दब गए थे। नौशे के बेटी नाजरीन की मौत हो गई थी। नाजिम समेत तीन लोग घायल हो गए थे। नाजिम की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed