फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिनावर सीट खत्म होने से खिसक गई कई नेताओं की राजनैतिक जमीन

बिनावर सीट खत्म होने से खिसक गई कई नेताओं की राजनैतिक जमीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। 2007 के विधानसभा चुनाव के बाद 2012 में नए परिसीमन पर विधानसभा चुनाव आते आते कई राजनेताओं की राजनैतिक जमीन खिसक गई। नए परिसीमन में बिनावर क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा बदायूं विधानसभा क्षेत्र में शामिल हो गया। ऐसे में कई नेताओं का शहर सीट से चुनाव लड़ना मजबूरी हो गया। 2002 में बिनावर से विधायक चुने गए भूपेंद्र सिंह 2007 का चुनाव सपा से लड़े थे और 2012 में बदायूं विधानसभा से बसपा के टिकट पर मैदान में उतरे, लेकिन कामयाब नही हुए। बिनावर से पांच बार विधायक रहे रामसेवक सिंह पटेल भी 2012 और 2017 का चुनाव शहर विधानसभा से लड़ चुके हैं। बिनावर विधानसभा खत्म होने के बाद कई नेताओं को अब तक नया ठिकाना नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed