फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a farmer beaten by police

भूसा बेचने जा रहे किसानों को सिपाहियों ने पीटा, रुपये वसूलने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
a farmer beaten by police
बदायूं। कुछ पुलिसकर्मी कोरोना के खतरे के बीच लॉकडाउन में भी कमाई से नहीं चूक रहे। शनिवार को बिसौली में आंवला स्टैंड पर दो सिपाहियों ने भूसा भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। भूसा बेचने वाले को लॉकडाउन का हवाला लेकर कार्रवाई की चेतावनी दी। आरोप है कि सिपाहियों ने किसानों को पीटा और 500 रुपये वसूल लिए। डेयरी संचालक की शिकायत पर सीओ राघवेंद्र सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाने के कस्बा आसफपुर में पवन मिश्रा डेयरी चलाते हैं। उनके यहां भूसा खत्म हो गया था। पवन मिश्रा ने सहसवान के गांव बधाई में एक ट्रॉली भूसा तय किया। बधाई गांव के किसान पूरन और दिनेश शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर आसफपुर जा रहे थे। आंवला स्टैंड के पास दो सिपाहियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक लिया। किसानों को लॉक डाउन का हवाला लेकर कार्रवाई की बात कही और 500 रुपये मांगे। किसानों के मना करने पर उनको पीट दिया। रुपये वसूलने के बाद ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे जाने दिया। आसफपुर पहुंचने पर दिनेश और पूरन ने पूरी बात डेयरी संचालक पवन मिश्रा को बताई। उन्होंने सूचना सीओ बिसौली राघवेंद्र सिंह को दी। सीओ का कहना है कि मामला जानकारी में है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed