फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman's death

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जमकर हंगामा

Wed, 09 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Wed, 09 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman's death
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शेरकोट। मोहल्ला इमामबाड़ा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से गुस्साए मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पति सहित चार के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मोहल्ले की शबाना (36) पत्नी अतीक अहमद की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में सनसनी फैल गई। मृतका के ससुरालियों में आनन फानन में शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी पुलिस के भय से घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार को पहुंचे गांव अगवानपुर (मुरादाबाद) निवासी मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के पिता सलीम अहमद का आरोप है कि ससुरालियों उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। ससुरालियों को कई बार बिरादरी ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। जिसके चलते आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति अतीक, पिता जफर, सास शमशीदा, ननद राविया के विरुद्घ दहेज अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed