{"_id":"56e469d24f1c1b59788b456b","slug":"religious-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा-भक्ति से निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा-भक्ति से निकली शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
भक्त आज करेंगे बाबा का जलाभिषेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। गौरीदत्त धर्मशाला से पांडेय बाजार होते हुए त्रिदेव मंदिर तक शनिवार को बैंडबाजे के साथ निशान शोभा यात्रा निकाली गई। इससे पहले महिलाओं द्वारा निशान पूजन, भजन -कीर्तन और भव्य श्रृंगार का कार्यक्रम धर्मशाला में हुआ। यह कार्यक्रम श्रीश्याम सेवा मंडल की ओर से आयोजित किया गया।
निशान यात्रा के आगे श्रीश्याम बाबा का रथ, घोड़ा, डीजे और पीछे निशान लेकर पीले परिधान में महिलाएं और पुरुष श्याम का भजन गाते जा रहे थे। जगह -जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद भक्त गण खाटू श्याम में लगे मेले में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर राधा अग्रवाल, शोभा मोदी, कोमल, अनिता मोदी, किरन गोयल, अंजू गोयल, कमल गाडिया, राजेंद्र मोदी, नितेश मोदी, पिंकी, पूजा, श्रृष्टि, विमल गोयल, प्रमोद गाडिया, नंदलाल अग्रवाल, विक्की गाडिया व विशाल अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।