{"_id":"56e5b2ad4f1c1bda468b4568","slug":"crime-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडे के बल पर अपराध कम नहीं होंगे:आईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंडे के बल पर अपराध कम नहीं होंगे:आईजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। आईजी जोन हरीराम शर्मा ने कहा है कि लोगों में पुलिस का भय नहीं, बल्कि कानून का भय होना चाहिए। डंडे के बल पर अपराध कम नहीं होंगे। वह रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत पुलिस को जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता बनाने की है, ऐसा तभी होगा जब पुलिस जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी, उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर होगी।
जनता ही पुलिस के काम का मूल्यांकन करती है। थानो पर जनता की फरियाद न सुने जाने की शिकायतें मिलने के सवाल पर आईजी हरीराम शर्मा ने कहा कि थाने पर जरूरतमंद की पीड़ा सुनी जाए, पुलिस जनता के प्रति विनम्रता और सहानुभूति रखे तो जनता का भरोसा पुलिस पर बढ़ेगा। पुलिस की कार्यकुशलता अब थाने पर प्राथमिकी कम दर्ज होने से नहीं आंकी जाएगी, अब तो यह देखा जा रहा कि थाने पर दर्ज कितने मामलों का पुलिस निस्तारण कर चुकी है।
ऐसे में एसओ मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी न करें। एक अन्य सवाल के जबाब में आईजी ने कहा कि विवेचना में पुलिस को निष्पक्षता के साथ ही आधुनिक साक्ष्यों का भी प्रयोग करना होगा। जिले में बड़े पैमाने पर बिना नंबर के चार पहिया वाहनो के चलने के सवाल पर कहा कि यह गंभीर बात है, इस पर पुलिस को ध्यान देना होगा। इस मौके पर एसपी कृपाशंकर सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ रुधौली एसएन सिंह, सीओ सिटी पंकज कुमार सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र चौबे, इंस्पेक्टर सच्चिदानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।