फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   caught fire

बूढ़ापार में भीषण आग, 12 झोपड़ियां जलीं

Thu, 10 Mar 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
caught fire
बूढ़ापार गांव में आग में सब कुछ बर्बाद हो गया। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बूढ़ापार गांव में बुधवार को अपरान्ह तीन बजे के करीब अचानक लगी आग ने तीन रिहायशी को जलाकर राख कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में 12 परिवारों के छप्पर जले, जिनमें तीन के रिहायशी थे। उनका राशन, कपड़ा, बर्तन और जरूरत का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


बूढ़ापार गांव में अपरान्ह तीन बजे के करीब दिल कुमार की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक दिल कुमार के परिवार वाले और गांव के लोग कुछ समझ पाते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। इसने देखते ही देखते देवशरण, राजकुमारी के भी रिहायशी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


धू धू कर जल रही झोपड़ियों से आग फैलती हुई रामनरायन, रामसजीवन, शंकरदीन, शेषराम, गया प्रसाद, प्रेमा देवी, जंग बहादुर, चंद्रप्रकाश और दयानाथ की झोपड़ी, घारी आदि को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच गांव के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर फायर ब्रिगेड भेजने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाने में मदद की और तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह से बुझाने में सफलता मिली। इस अग्निकांड में गया प्रसाद के ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी जल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक पारसनाथ चौधरी, लेखपाल रामसहाय, रामकुमार लाल की टीम ने आग से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed