फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bike snaching

लेनदेन के विवाद में दो युवकों ने बाइक और रुपये छीने

Wed, 09 Mar 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
bike snaching
लूट - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पैकोलिया  थाना क्षेत्र के मुसहा गांव के निकट स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने बाइक सवार दो लोगों ने एक व्यक्ति को ओवरटेक कर उसकी बाइक और 25 हजार रुपये छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना सौ नंबर पर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पता चला कि घटना लेन देन के विवाद को लेकर हुई। 
विज्ञापन


गौर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव निवासी मनोज कुमार चौबे पुत्र अश्विनी चौबे मंगलवार की दोपहर घर से पैकोलिया थाना क्षेत्र के बैदोलिया अजायब गांव जा रहे थे। वहां उन्हें बिजली के पोल लगवाने थे। वह दोपहर दो बजे के करीब मुसहा गांव के पास राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक को दो लोगों ने ओवर टेक कर रोक रोक लिया और जबरन बाइक छीन ली।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि बाइक के साथ 25 हजार रुपये भी दोनों ने छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर दी। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पैकोलिया पुलिस कुछ ही देर में घटना स्थल पर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि जिन लोगों ने बाइक छीनी है, उनमें से एक पास ही मुसहा बरहपेड़ा गांव का अशोक कन्नौजिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसके घर पहुंची तो वह मौके पर नहीं मिला। उसकी मां से पुलिस ने उसका नंबर लेकर फोन किया और उसे पकड़ लिया। उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि दूसरा व्यक्ति नन्हे कुमार निवासी सुअरबरहा था। एसओ पैकोलिया ने कहा कि पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर छीनी गई बाइक बरामद कर ली है। बहरहाल अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने भी थाने में पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी है।


आरोपी ने कहा कि उसने लोन के लिए 17 हजार रुपये दिए थे
घटना के बारे में पूछताछ करने के दौरान आरोपी अशोक कन्नौजिया ने कहा कि जिसकी बाइक उसने छीनी है, काफी दिन पूर्व उसको उसने 17 हजार रुपये एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के लिए दिया था। बाद में उसने न तो लोन दिलाया और न ही रुपये वापस किया। इसी कारण उसने उनकी बाइक छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed