फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   attack on person

बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स पर चाकू से हमला

Tue, 15 Mar 2016 12:19 AM IST
basti
basti Updated Tue, 15 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
attack on person
जानलेवा हमला - फोटो : demo pic
 पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में किरायेदार और मकान मालिक के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे एक व्यक्ति पर मकान मालिक के भाई ने चाकू से हमला कर दिया। घायलावस्था में पुलिस ने उसे ओपेक अस्पताल कैली में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मरवटिया निवासी रमाकांत के मकान में रामकेवल नामक किराएदार रहता है। रात में रमाकांत, उनके भाई विजय का किसी बात को लेकर किराएदार से विवाद होने लगा। इसी बीच मरवटिया के ही रहने वाले बाबूराम उनके बीच पहुंच गए। बाबूराम दोनो पक्षों को समझाकर मामला शांत कराना चाहते थे कि विजय ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


चाकू बाबूराम की गर्दन पर लगा, जिससे वह घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ओपेक अस्पताल कैली में भर्ती कराया गया। पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी विजय के विरुद्ध जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से चाकू भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed