फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   KVK women empowerment program distributed plants

केवीके के महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में बांटे पौधे

Wed, 09 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 09 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
KVK women empowerment program distributed plants
म‌हिला
आईवीआरआई के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर महिलाओं के सशक्तीकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार के गोद लिए गांव रहपुरा जागीर में हुए कार्यक्रम में 560 महिला किसान और और 153 पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया। किसान महिलाएं रहपुरा जागीर, मीरापुर, रफियाबाद, चितुपुरा, फतेहगंज पश्चिम आदि जगहों से आईं। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए पशुओं का दूध उत्पादन प्रतियोगिता हुई। 12 महिलाओं ने दूध से बनने वाली छेने की खीर, गुलाब जामुन, गाजर का हलवा, मलाई के लड्डू, खोये और नारियल के लड्डू, खीर आदि बनाकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें माया पहले, आशा दूसरे और रेखा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं नौ प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। 
विज्ञापन

इसमें पशुपालन, कृषि और महिला स्वास्थ्य संबंधित 30 प्रश्न पूछे गए। महिलाओं के लिए गायन प्रतियोगिता भी हुई। पंजीकृत महिलाओं को गृह वाटिका में बोये जाने वाली सब्जी की फसलों के बीज और पशुओं के लिए सालभर हरे चारे की उपलब्धता के लिए नेपियर घास की जड़े आदि भी वितरित की गईं। 50 महिलाओं को एक-एक नींबू का पौधा भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।  
विज्ञापन

इसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र,  कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. बीपी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पूजा, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रीना मुखर्जी, डॉ. अंजू, डॉ. हिमानी और चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती सिंह ने अपने विचार रखे। संयोजक डॉ. रंजना गुप्ता ने वातावरण को स्वच्छ रखने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन रंजीत सिंह और राकेश पांडेय ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला क्लब ने निकाली जागरूकता रैली
बरेली। आईवीआरआई में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. आरके सिंह के निर्देशन में हुआ। इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों और महिला क्लब की सदस्यों ने रैली निकाली। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें महिला सशक्तीकरण और समाज में महिलाओं के योगदान को भी दर्शाया गया। यह प्रतियोगिता संस्थान के दैहिकी एवं जलवायुकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जी. तरू शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. रेखा पाठक, डॉ. मोनालिसा साहू, डॉ. सोनल और डॉ. तारिनी का सहयोग रहा।

इसके बाद वैज्ञानिकों के घरों में काम करने वाली महिलाओं के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ियां बांटी गईं। महिला क्लब की अध्यक्ष प्रीति सिंह की अध्यक्षता में महिलाओं ने भजन, गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। अनीता ने महिला क्लब का आभार व्यक्त किया। इसमें महिला क्लब की सदस्य विमला सतीश, बीना मिश्रा, कविता राठौर, सुनीता दत्त, उषा अमरपाल, रेखा मौर्या आदि मौजूद रहीं। संचालन क्लब की सचिव रेणुका किंजवडेकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed