फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employee unions angry PRO lowered , suspended

कर्मचारी यूनियनों का गुस्सा पीआरओ पर उतारा, निलंबित

Sat, 05 Mar 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली।
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 05 Mar 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
Employee unions angry PRO lowered , suspended
जीएम
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा का वार्षिक निरीक्षण शिकवे शिकायत और हंगामे के बीच निपटा। कर्मचारी नेताओं ने समस्याओं का अंबार लगाते हुए जमकर विरोध जताया। विरोध से बौखलाए जीएम ने अपना गुस्सा जन संपर्क अधिकारी पर उतारा और निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि वह पत्रकार वार्ता बुलाने को लेकर नाराज थे जबकि डीआरएम ने ही पत्रकार वार्ता बुलाई थी। खीज में हुई यह कार्रवाई चर्चा में है। 
विज्ञापन

एनईआर के जीएम राजीव मिश्रा ने डीआरएम चंद्र मोहन जिंदल आदि अधिकारियों की टीम के साथ शुक्रवार को इज्जतनगर स्थित यांत्रिक कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद कारखाने से निकले जीएम को पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी संघ, पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन आदि के कर्मचारी नेताओं ने घेर लिया और उनके समक्ष समस्याओं का अंबार लगाते हुए हंगामा किया। भीड़ भाड़ अधिक हो जाने से माहौल अफरातफरी का हो गया। कई कर्मचारियों ने तो अधिकारियों पर तानाशाही तक का आरोप लगाया तो कई ने भ्रष्टाचार का। इसी बीच पत्रकार वार्ता के लिए पत्रकार भी पहुंच गए। उन्होंने देखते ही कहा कि मैंने पत्रकार वार्ता नहीं बुलाई। डीआरएम ने वहीं कहा कि कल मैसेज था इसलिए बुलाई गई थी। उन्होंने पीआरओ राजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। उनका कहना था कि वार्ता के बारे में उनको जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


बेकिंग ओवन का अनावरण
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोरोजन शॉप, पेंट शॉप, रोलर रिपेयरिंग शॉप, बोगी रिपेयर शॉप में हो रही बोगी के मरम्मत कार्य को देखा और कार्य को बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जीएम ने पेंट बेकिंग ओवन का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस मौके पर जीएम ने कारखाने में पुर्नकल्पित एसएलआर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही कारखाने में हो रहे कार्य को बेहतर बताते हुए एक लाख रुपये पुरस्कार देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही यांत्रिक कारखाने को अत्याधुनिक बनाने के निर्देश दिए। कहा कि यहां एलबीएच कोचों का पीओएच भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
...तो अपने वायदे के बारे में जवाब देने से बचे जीएम 
एनईआर के जीएम राजीव मिश्रा ने रामगंगा-कासगंज ब्राडगेज के उद्घाटन के समय रामगंगा जंक्शन के बीच चल रहे निर्माण कार्य को दिसंबर 2015 तक पूरा करने का वायदा किया था, लेकिन कार्य अब तक नहीं हुआ। जिससे रेलवे के करोड़ों खर्च होने के बाद भी जनता को कासगंज रेल मार्ग पर सहूलियत नहीं मिल रही हैं। शायद इसीलिए जीएम ने प्रेस के समक्ष इस बारे में जवाब देने की हिम्मत नहीं जुटाई। 

0
भोजीपुरा से सेंथल तक का किया निरीक्षण
भोजीपुरा-पीलीभीत मीटरगेज को ब्राडगेज में परिवर्तित किया जा रहा है। इस कार्य को देखने के लिए जीएम राजीव मिश्रा ने भोजीपुरा से सेंथल तक मोटर ट्राली से निरीक्षण किया। इसके बाद आगे के निर्माण कार्य का सड़क मार्ग से पीलीभीत तक निरीक्षण किया। जीएम ने कार्य बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed