{"_id":"56e7200f4f1c1b50148b4569","slug":"things-like-curfew-in-the-village-for-fear-of-gang-war-police-deplo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार के डर से गांव में कर्फ्यू जैसे हालात, पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगवार के डर से गांव में कर्फ्यू जैसे हालात, पुलिस तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 15 Mar 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
गैंगवार
कोटेदार बाबू खां की हत्या के बाद खून का बदला खून से लेने को की गई हिस्ट्रीशीटर फतेह खां की हत्या के बाद गांव में गैंगवार होने के आसार नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर गांव में दहशत का माहौल हैं। किसी भी अनहोनी के डर से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा होने से कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात हैं।
थाना क्षेत्र के गांव र्निगुआ गौटिया के कोटेदार बाबू खां की चुनावी रंजिश में शुक्रवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। आत्महत्या का रूप देने को कोटेदार का शव भोजीपुरा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर डाला गया था। इस मामले में गांव के ही हिस्ट्रीशीटर फतेह खां, उसके भाई मिसायार खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोटेदार की हत्या के बाद रविवार को दिनदहाड़े हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर फतेह खां की जंगल में दौड़ाकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या खून का बदला खून से लेने को की गई। इसको लेकर अब गांव में तनाव व्याप्त है। किसी भी अनहोनी के डर से गांव वाले दहशत में हैं और पुलिस तैनात है।
धौरांटांडा समेत कई गांवों में दी गई दबिश
पुलिस की तीन टीमों ने फतेह खां हत्याकांड में नामजद किए गए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए धौराटांडा, दुनका, शीशगढ़ आदि कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कहीं भी कोई हत्यारोपी हत्थे नहीं चढ़ा। एसओ शेरगढ़ ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जारी है।