फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MAX tanker tire bursts fired thrashed five dead

टायर फटने से पलटी मैक्स को टैंकर ने रौंदा, पांच मरे

Mon, 14 Mar 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 14 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
MAX tanker tire bursts fired thrashed five dead
हादसा
नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही महिंद्रा मैक्स गाड़ी टायर फटने से डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर दूसरी तरफ सड़क पर पलट गई और इधर से गुजरा टैंकर इस गाड़ी को रौंदता हुआ गुजर गया। जिससे हादसे में मैक्स में सवार 12 साल के बालक, महिला और मैक्स चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। कुछ घायलों को राजश्री अस्पताल तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्राइवर नियम कायदों को तोड़कर गाड़ी दौड़ा रहा था।
विज्ञापन

हादसा रविवार पूर्वाह्न 11 बजे नेशनल हाइवे-24 पर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में स्थित शिवा ढाबा के सामने हुआ। फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नौगवां निवासी 52 वर्षीय चालक रोहिताश सागर  मैक्स गाड़ी में 24 सवारियां भरकर मिलक से चौपुला (बरेली) के लिए चला था। नेशनल हाइवे पर शिवा ढाबा के सामने आते ही जर्जर हो चुकी मैक्स गाड़ी का घिसा हुआ घिसा हुआ पिछला टायर अचानक फट गया और तेज रफ्तार से दौड़ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर दूसरी दिशा में सड़क पर आकर पलट गई और तेज धमाका हुआ। तभी इधर से तेज गति से गुजरा टैंकर पलटी गाड़ी को रौंदता हुआ रामपुर की तरफ भाग गया। हादसे में मैक्स चालक रोहिताश और गाड़ी में सवार मीरगंज के करौरा निवासी अनिल की 35 वर्षीय पत्नी राम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल सुभाषनगर के आनंद विहार निवासी नंदलाल के 12 वर्षीय पुत्र विकास और मीरगंज की ही नरखेड़ा की गौटियां निवासी 35 वर्षीय निरंजन ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में घायल सीबीगंज के नदौसी निवासी भगत सरन उर्फ गुड्डू ने फतेहगंज के निजी अस्पताल दम तोड़ दिया। जबकि तारावती पत्नी महेंद्रपाल महलुआ थाना मिलक रामपुर, भूरेलाल पुत्र दिलराम सिंह सेवा ज्वालापुर, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज करौरा निवासी मीरावती पत्नी राधेश्याम, राकेश पुत्र सुरेश, मेवाराम पुत्र सुखलाल, रामप्यारे पुत्र श्याम लाल, महेंद्रपाल पुत्र बुद्धसेन, इरावती, करन, भूरावती आदि तेरह सवारियां घायल हो गईं। कुछ को निजी तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed