फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Current inverters landed , man killed

इनवर्टर में उतरा करंट, युवक की मौत

Sun, 13 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 13 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
सुभाष नगर के शांति विहार निवासी राहुल मिश्रा (30) की जान छोटी सी लापरवाही ने ले ली। राहुल शुक्रवार शाम को घर के इनवर्टर को चार्जिंग पर लगा रहे थे। बिना चप्पल पहने बिजली का तार छूने के कारण उन्हें करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल में भर्ती कराने के तुरंत बाद ही उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि राहुल घटना से कुछ मिनट पहले ही नहाकर आए थ। इसलिए उनका बदन भी गीला था। करंट लगने पर जब राहुल चीखे तो मकान मालिक और पड़ोसियों ने कमरे में जाकर उनके हाथ से तार छुड़ाया और उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शाम छह बजे उनकी मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उनकी पांच माह की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

आर्य पुत्री इंटर कॉलेज में चत्रुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर काम कर रहे राहुल घटना की शाम स्कूल से घर लौटे थे। वह घर पर अकेले थे, 15 दिन से उनकी पत्नी अपनी बड़ी बहन के घर फरीदपुर के टिसुआ गई हुईं थीं। मृतक की पत्नी काजल ने बताया कि घटना की सुचना से 10 मिनट पहले ही पति राहुल ने फोन पर बात की थी। राहुल ने बताया था कि वह नहा चुके हैं, साथ ही बताया कि वह खाना खाकर थोड़ी देर आराम करेंगे। कुछ देर बाद ही पड़ोसियों ने फोन पर पति को करंट लगने की सूचना दी।
विज्ञापन


 खराब था इनवर्टर का स्विच  
पत्नी काजल ने बताया कि काफी समय से इनवर्टर का मेन स्विच खराब था, कई दिन से पति उसे बदलने की बात कह रहे थे। काजल ने जानकारी दी कि राहुल के दोनों हाथ कमजोर थे, जो लगातार हिलते रहते थे। इसलिए अनुमान के मुताबिक, बिजली के तार को वह जोड़ने में सफल नहीं हो सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिता की जगह अनुकंपा नौकरी कर रहा था राहुल 
आर्य पुत्री इंटर कालेज में राहुल कई वर्षों से अपने की जगह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की अनुकंपा नौकरी कर रहे थे। वह मूल रूप से जिला लखनऊ के निवासी थे। बताते हैं 28 वर्ष से उनके माता-पिता बरेली में किराए पर रह रहे थे। अब राहुल की मौत के बाद उनकी गर्भवती पत्नी की जीवन को लेकर सभी चिंतित हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed