{"_id":"56e06a8f4f1c1b9b588b457a","slug":"checking-court-complex-went-into-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में चला सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी परिसर में चला सघन चेकिंग अभियान
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
काोटऱ्र्ट सुरक्ष्ाा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में कोई व्यक्ति आपत्तिजनक वस्तु लेकर आ तो नहीं रहा है, इसे परखने के लिए एसपी सिटी समीर सौरभ की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। ढाई घंटे के आपरेशन सर्च अभियान में कचहरी आने वाले मुकदमों के वादी, प्रतिवादी और पार्किंग स्थलों में खडे़ वाहनों की तलाशी ली गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
बुधवार पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे एसपी सिटी समीर सौरभ और सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा भारी पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर पहुंच गए। कचहरी के तीन मेन गेट से पुलिस बल ने अचानक पहुंचकर परिसर के अंदर मौजूद लोगों की तलाशी शुरू कर दी। मुकदमों के सिलसिले में आने वाले वादी, प्रतिवादियों के अलावा हवालात से अदालत तक पेशी पर जाने वाले बंदियों के साथ ही उन्हें ले जाने वाले पुलिस कर्मियों तक की तलाशी ली गई। पार्किंग स्थलों पर खडे़ वाहनों में भी तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। भारी पुलिस फोर्स और करीब ढाई घंटे चले चेकिंग अभियान से कचहरी में खलबली मची रही। पुलिस अफसरों ने बार एसोसिएशन को विश्वास में लेते कचहरी में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के साथ बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि के तौर पर उपाध्यक्ष अमित बिसरिया, घनश्याम शर्मा साथ भी रहे। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि यह आकस्मिक चेकिंग अभियान था।