फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSF jawan killed in Maoist attack two bhitaura

नक्सली हमले में बीएसएफ भिटौरा के दो जवान शहीद

Sun, 13 Mar 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 13 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan killed in Maoist attack two bhitaura
बीएसएफ
छत्तीसगढ़ में बीते शुक्रवार रात घात लगाकर किए गए नक्सली हमले में बीएसएफ भिटौरा के दो जवान शहीद हो गए हैं। वे 122वीं बटालियन में कार्यरत थे। बटालियन के अफसर शहीदों के शवों की पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांवों में अंत्येष्टि कराने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

बीएसएफ भिटौरा 122वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट जयकरन ने बताया कि शहीद हुए 27 वर्षीय जवान विजय कुमार की भर्ती वर्ष 2011 में और 29 वर्षीय जवान राकेश नेहरा की भर्ती 2012 में हुई थी। 12 जवानों की यूनिट पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के कांकर इलाके में नक्सलियों के गढ़ में डेरा डाले हुए थी। लगातार साहसिक अभियान चलाकर उसने नक्सलियों की नींद हराम कर रखी थी। शुक्रवार रात तीसरे पहर नक्सलियों की टोली ने यूनिट को निशाना बनाकर धुआंधार फायरिंग कर दी। अलग-अलग कोणों पर पहरा दे रहे बीएसएफ के दोनों जवान राकेश नेहरा और विजय कुमार अचानक हुए हमले में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि गंभीर घायल होने के बाद भी गजब की दिलेरी दिखाते हुए नक्सलियों से मोर्चा लेते रहे। मौके पर मिले खून से कम से कम एक नक्सली के भी मारे जाने का अनुमान है। मृत या गंभीर घायल नक्सली को उसके साथी खींच ले गए। कांकर से हेलीकाप्टर से रायपुर मिलिटरी हास्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में ही दोनों जवानों की मृत्यु हो गई। मूलत: जम्मू निवासी विजय अविवाहित थे जबकि राजस्थान के नागौर निवासी राकेश नेहरा की शादी हो चुकी है। पत्नी पूजा के अलावा दो बेटे आठ साल का प्रियांशु और छह वर्ष का अंशुल है। दोनों के परिवार गांव में ही रहते हैं। दोनों शहीद जवानों की पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांवों में अंत्येष्टि कराई जाएगी। दोनों के शव हवाई मार्ग से उनके गांवों में पहुंचाए जाएंगे। डिप्टी कमांडेंट खुद भी शहीद जवानों के शव पहुंचाने के लिए यहां से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed