{"_id":"56d9f9894f1c1bb2058b4a3c","slug":"72-million-of-the-looted-gold-stolen-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइकों से लूटा गया 72 लाख का सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइकों से लूटा गया 72 लाख का सोना
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 05 Mar 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च के महीने में हाउस और कामर्शियल टैक्स को लेकर नगर निगम के अफसरों की सख्ती दिखाई दे रही है। टैक्स वसूली अभियान के दूसरे दिन बड़े बकायेदारों में शामिल शहर के दो परिसर शुक्रवार को सील किए गए। इनमें से एक में ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की सिविल लाइन शाखा भी है और यहां पंाच दुकानें भी चल रही हैं। दूसरा है जेके होटल में चल रहा वी-मार्ट शॉपिंग मॉल। दोनों भवनों पर 41 लाख से ज्यादा का टैक्स बकाया है। बाद में भवन मालिक द्वारा आधे से ज्यादा 8.80 लाख टैक्स जमा करने पर ओरियंटल बैंक की सील खोल दी गई। यहां 17 लाख 61 हजार 258 रुपये बकाया था। जेके होटल के मालिक शहर के बाहर होने की वजह से वी-मार्ट शॉपिंग मॉल पर निर्णय नहीं हो पाया।
शहामतगंज स्थित जेके होटल में चल रहे वी-मार्ट शॉपिंग मॉल सुबह खुला ही था कि नगर निगम की टीम पहुंच गई और मॉल सील कर दिया। वी-मार्ट के बाहर नगर निगम की ओर से 24.50 लाख बकाये में भवन सील करने की सूचना चस्पा की गई है। ओरियंटल बैंक के भवन मालिक नगर निगम पहुंचकर अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह से मिले। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद 8.80 लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बाद भवन के ताले खोल दिए गए। अभियान में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, कर अधीक्षक आरपी सिंह समेत पांच सदस्यीय दल शामिल था।
ओरियंटल बैंक सिविल लाइंस स्थित के मैनेजर की इस कार्रवाई पर पुलिस और राजस्व टीम से नोकझोंक भी हुई। उनका कहना था कि भवन किराए पर है। मालिक पर वसूली का दबाव बनाना चाहिए था। मैनेजर ने कहा कि लेनदेन के बीच भवन सील करना अनुचित है। बैंक कर्मचारी यूनियन ने भी कार्रवाई का विरोध किया है।
विज्ञापन
बेग और विजयपाल समेत 75 को नोटिस
फ्लैग
11 पेट्रोल पंप, सिनेमा और बड़े कांपलेक्स आए निशाने पर
हेडिंग
विधायक समेत 75 को नोटिस
बरेली। दो दिनों में चार बड़े प्रतिष्ठानों को सील कर 60 लाख से ज्यादा टैक्स वसूलने के बाद बसपा विधायक सुल्तान बेग के भाई सुलेमान बेग और पूर्व विधायक विजयपाल सिंह समेत 75 बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजा गया है। बकाया वसूली में 11 पेट्रोल पंप, दो सिनेमा घर, शराब ठेकेदार, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. रवि खन्ना, गोयल इंडस्ट्रीज, औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा में ग्रीश अग्रवाल, फ्लोर मिल मालिक अशोक अग्रवाल, क्वालिटी रेस्टोरेंट मालिक संजय आनंद और सत्यम हास्पिटल शामिल हैं। टैक्स समय से न अदा करने पर इन प्रतिष्ठानों की संपत्ति सील और कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
बेग हास्पिटल पर 6.5 लाख से ज्यादा का टैक्स बकाया है। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह के सेटेलाइट स्थित विजय फिलिंग पर 10.67 लाख से ज्यादा का बकाया है। अन्य बड़े बकायेदारों में प्रसाद टाकीज, गुजराल पेट्रोल पंप, एचपीसी पंप अयूब खां चौराहा, कमल सिनेमा के मालिक कमलचंद्र और पूरनचंद्र मेहरा, सुधांशु अग्रवाल, सुंदर पैलेस बारातघर, आनंद आश्रम, गाला कलेक्शन टॉवर और जिला पंचायत के किसान भवन बारातघर को नौ लाख से ज्यादा बकाया के नोटिस भेजकर तुरंत टैक्स अदा करने की चेतावनी दी गई है।
ये हैं बडे़ बकाएदार
प्रतिष्ठान बकाया टैक्स (लाख में)
राधेश्याम जुनेजा 7283646
सत्या फिलिंग स्टेशन 2056735
नताशा आटोमोबाइल 1897677
ऋषभ अनेजा, प्रणय अनेजा 1746321
शिल्पा अग्रवाल 1740142
ग्रीश अग्रवाल 1448054
आकाश दीप होटल एवं
शॉपिंग कांपलेक्स 1317045
शर्फउद्दीन, जलीमउदद्दीन 1314251
विजय फिलिंग स्टेशन 1067656
बेग अस्पताल 651730
गोयल इंडस्ट्रीज 551157
लईक अहमद (ताल पैलेस) 689115
खान कांपलेक्स 699092
ग्लोब फ्लोर मिल 535428
सत्यम हास्पिटल 530141
क्वालिटी रेस्टोरेंट 533689
गाला कलेक्शन टॉवर 963169
‘बड़े बकायेदार नोटिस मिलते ही अपना टैक्स खुद जमा कर दें। अन्यथा उनके प्रतिष्ठानों को सील और कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।’ ईश शक्ति कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त