फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जाति में मत जाना, सपा, बसपा, कांग्रेस, ओवैसी सब एक हैं : दिनेश शर्मा

जाति में मत जाना, सपा, बसपा, कांग्रेस, ओवैसी सब एक हैं : दिनेश शर्मा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
जाति में मत जाना, सपा, बसपा, कांग्रेस, ओवैसी सब एक हैं : दिनेश शर्मा
विज्ञापन
बरेली। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बृहस्पतिवार कांति कपूर गर्ल्स इंटर कालेज में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित किया। कहाकि विपक्षी आपको जाति में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। आप याद रखना यह बसपा, सपा, कांग्रेस और ओवैसी इनके दल अलग हैं लेकिन दिल एक है। वोट विभाजन का लाभ लेने के लिए लोग सांप्रदायिक दंगा कराते थे। सपा सरकार में प्रदेश में 700 और बसपा सरकार में 264 दंगे हुए। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास पर काम किया। एक भी दंगा नहीं हुआ। हम ही भारतीय संस्कृति को आगे बढाने वाले हैं। हमारे पीएम काशीनाथ कॉरिडोर बनाते है। गंगा में डुबकी लगाते हैं राम मंदिर का शिलान्यास करते हैं। विपक्ष के अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, सोनिया गांधी और मायावती कभी अयोध्या दर्शन करने तक नहीं गए। बरेली नया इतिहास गढ़ने की ओर आगे बढ़ रहा है। इस बार विपक्षियों की जमानत जब्त हो जाएगी। मेरा परिवार कर्मकांडी ब्राह्मण परिवार रहा, आज भी है। मैं कह रहा हूं आप जीत रहे हैं। हाथ उठाकर भाजपा को जीतने का संकल्प लीजिए। कहो सपा हारेगी, कांग्रेस खत्म होगी। सब मिल जाओ जाति में मत बंट जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed