{"_id":"61c1ecdaee395055e61f864e","slug":"bareilly1640099033","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का धरना प्रदर्शन समाप्त कराने पहुंचे अफसर, नहीं बनी बात","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
किसानों का धरना प्रदर्शन समाप्त कराने पहुंचे अफसर, नहीं बनी बात
सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना पर बैठे बहेड़ी के किसान और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
किसानों का धरना प्रदर्शन समाप्त कराने पहुंचे अफसर, नहीं बनी बात
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी में 850 बीघा जमीन पर भूमाफिया का कब्जा हटवाने के लिए किसान पिछले 2 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों से धरना समाप्त करने के लिए कहा। साथ ही, नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। पर किसानों ने कार्रवाई होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। चकबंदी अधिकारी ने कुछ किसानों को अपने कार्यालय बुलाया और बैठकर बातचीत करने के लिए कहा है। इसी दौरान मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन भी किसानों के समर्थन में आए। उन्होंने न्याय मिलने तक किसानों का साथ देने की बात कही है। किसानों ने प्रशासन से मिले आश्वासन को मात्र दिलासा माना है और धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।