फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Volunteers on becoming a case of rape charges

स्वयंसेवियों पर दुष्कर्म के आरोपों का मामला गरमाया

Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Volunteers on becoming a case of rape charges
एसपी की कार के आगे बैठीं चिंगारी संगठन की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। दुष्कर्म के आरोपों से जूझ रहे स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े आरोपियों के समर्थकों और विरोधियों का धरना प्रदर्शन जारी है। सोमवार को मंडल मुख्यालय में यह मुद्दा गरमाया रहा। स्वयंसेवी सहित दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दलित महिला के पक्ष में तमाम महिलाओं ने पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन कर एफआईआर की मांग की। उधर, दूसरे मामले में दुष्कर्म में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने की किसान यूनियन समेत कई लोगों ने मांग की।

विज्ञापन


महिला संगठन चिंगारी की जिला कोआर्डिनेटर शहरोज फात्मा, विमला, राजेश्वरी, राजरानी समेत कई महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के आसपास प्रदर्शन कर पुलिस कार्यालय मेें एसपी के वाहन के आगे धरना दिया। कहा कि नरैनी क्षेत्र की दलित महिला से स्वयंसेवी आशीष सागर समेत दो लोगों द्वारा किए गए रेप की रिपोर्ट दर्ज की जाए। यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करता रहेगा।
विज्ञापन


उधर, एनजीओ संचालक राजाभइया पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती के पक्ष में भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सचिव मनरूप सिंह परिहार, खलारी ग्राम प्रधान सुमनलता पटेल, राघवेंद्र मिश्रा, निर्मला देवी दीक्षित, उमेश कुमार, अनुराज कुमार, सुरेश कुमार आदि ने एसपी व डीआईजी को ज्ञापन देकर कहा है कि आशीष सागर पर आरोप लगाने वाली महिला पहले भी चार लोगों पर ऐसा आरोप लगा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिशन आरोप लगाकर आशीष को फंसाया जा रहा है। उधर, सरगम संस्था की बैठक में अध्यक्ष सुनील कुमार सनी ने आरोप लगाने वाली महिला और आशीष सागर के मोबाइल फोन की लोकेशन की जांच की मांग की है।


सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि आशीष के खिलाफ साजिश करने वालों की जांच कराई जाए। सरगम के ही आशू पालीवाल ने कहा कि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो उसका हौसला टूट जाएगा। संतोष पटेल, राकेश जैन भी भी बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed