{"_id":"56e5ad9b4f1c1b1f458b458b","slug":"under-the-noses-of-the-police-station-of-11-million-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने की नाकतले 11 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने की नाकतले 11 लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
तिंदवारी में चोरी के बाद सराफा दुकान का निरीक्षण करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। तिंदवारी थाने की पुलिसिंग व्यवस्था की चोरों ने पोल खोल दी। थाने से चंद कदम दूर स्थित सराफा दुकान का शटर तोड़कर चोर लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये उठा ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम से जांच पड़ताल की औपचारिकता पूरी कराकर लौट गई। उधर, घटना से नाराज व्यापारियों ने थाने पहुंच कर खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
रामकिशोर त्रिपाठी की सराफा की दुकान और आवास एक साथ है। शनिवार की रात दुकान बंद कर घर के सभी लोग सो गए। रविवार की सुबह दुकान का शटर और ताले टूटे मिले। अलमारी का लाकर टूटा मिला।
विज्ञापन
शोकेस में रखे जेवर भी गायब थे। रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर 250 ग्राम सोने और छह किलो चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये ले गए। थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर प्रभात कुमार और पुलिस अधीक्षक को चोरी की सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने चित्रकूट से डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाकर जांच करवाई।
दुकान पहुंचे खोजी कुत्ते कुछ देर बाहर इधर-उधर घूमने के बाद वापस लौट आए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने ज्वैलरी शोकेस और लाकर आदि से नमूने लिए। क्षेत्राधिकारी सदर ने भी दुकान पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
उधर, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर घटना पर आक्रोश जताया है। पुलिस फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा पाई है।