{"_id":"56e6ff364f1c1bd04a8b4aea","slug":"sleeping-in-a-field-beaten-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में सो रहे किसान को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में सो रहे किसान को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किसान बेनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नकाबपोश लोगों ने किसान को अगवा कर लिया। लाठियों से पीटने के बाद हाथ-पैर बांधकर उसे नाले में फेंक दिया। बारिश के बीच रात भर में उसकी हालत बिगड़ गई। सुबह ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव मेें बेनी (30) पुत्र लल्लू प्रसाद रविवार की रात खेतों की रखवाली करने गया था। नकाबपोश चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और लाठियों से पिटाई के बाद हाथ-पैर बांध कर एक किलोमीटर दूर नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
बारिश के दौरान वह पूरी रात नाले में पड़ा रहा। सुबह गांव के कुछ लोगों ने उसे देखा। बंधन खोलकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेनी ने आरोप लगाया कि रिश्ते के भाई ने तीन मार्च को उसकी नाली का पानी रोक दिया था। इस पर उससे विवाद हो गया। आशंका जताई कि इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया। कोतवाली पुलिस भी इसे आपसी रंजिश बता रही है।
विज्ञापन