{"_id":"56e6fc764f1c1bd24a8b48f5","slug":"four-injured-in-road-accidents-including-mr","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एमआर समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एमआर समेत चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। सड़क दुर्घटनाओं में चार राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में दवा कंपनी प्रतिनिधि को कानपुर रेफर कर दिया गया। जौनपुर जिले के मोहम्मदपुर निवासी निखिल सेठ (25) पुत्र बृजमोहन सेठ यहां स्वराज कालोनी में रहता है। वह एक दवा कंपनी का प्रतिनिधि (एमआर) है।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर तिंदवारी जाते समय महोखर गांव के पास वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पर्स में पड़े पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई और घर वालों को फोन पर सूचना दी गई। नाजुक हालत में उसे कानपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी कर्मचारी राजेश यादव (35) पुत्र भूपत निवासी बंगालीपुरा रविवार की रात बिंदकी से आते समय पपरेंदा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर, कानपुर देहात के नंदपुर (गजनेर) गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (32) पुत्र जिलेदार सिंह बिसंडा कसबे से फेरी लगाकर साइकिल से अतर्रा आते समय कार की टक्कर से घायल हो गया। सीएचसी अतर्रा से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एक अन्य घटना में शहर के शुतुरखाना मोहल्ला निवासी दुर्गा (38) पुत्र रामाधार साइकिल से घर लौटते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।