फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   No trace of youth body found in Balrampur even for third day

Balrampur: तीसरे दिन भी युवक के शव का नहीं लगा सुराग, पलटन घाट में नहाने के दौरान डूबा था उज्जवल

Tue, 26 Dec 2023 07:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Dec 2023 07:08 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि शव जल्द से जल्द निकल सके इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा तीन दिनों तक प्रयास किया गया वहीं अब एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया है।

विज्ञापन
No trace of youth body found in Balrampur even for third day
तीसरे दिन भी युवक की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में झारखंड के गढ़वा से पिकनिक मनाने पहुंचे युवक के डूबने के तीसरे दिन भी शव का पता नहीं चल सका। तीसरे दिन भी देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश करती रही। वहीं जिला प्रशासन की पहल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची जो शव की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि गढ़वा निवासी उज्जवल प्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष अपने अन्य साथियों के साथ पिकनिक मनाने रविवार को पलटन घाट आया था जो नहाने के दौरान रविवार की दोपहर दो बजे डूब गया था। शव को ढूंढने के लिए रविवार की शाम एसडीआरएफ की टीम पहुंची थी शव नहीं मिलने पर आज तीसरे दिन भी एसआरडीएफ की टीम ने शव की तलाश जारी रखी। वहीं जिला प्रशासन की पहल पर आज एनडीआरएफ की टीम पहुंची जहां शव ढूंढने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि शव जल्द से जल्द निकल सके इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा तीन दिनों तक प्रयास किया गया वहीं अब एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed