फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two villagers face to face in old enmity

पुरानी रंजिश में दो गांवों के लोग आमने-सामने

Tue, 08 Mar 2016 01:46 AM IST
व्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
व्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Tue, 08 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
दोकटी थाना अंतर्गत दो गांव के लोगों में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। मामले ने तूल पकड़ लिया और दो गांवों के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोकटी पुलिस ने बीच-बचाव कर घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां दोनों पक्षों कीे ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

 

जिसमें एक   पक्ष से सात लोग तथा दूसरे पक्ष से चार लोगों के विरूद्ध नामजद तहरीर दी गई है।थाना क्षेत्र के दलनछपरा-पकड़ीतर गांव निवासी संजीत यादव (20) के अनुसार दोकटी बाजार से बाइक से अपने घर जा रहा था। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा के सामने स्थित चट्टी पर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे धक्का दे दिया। जिसका युवक ने विरोध किया।

विज्ञापन

 

जिस पर युवकों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। शोरगुल सुन युवक के परिवारीजन और बिरादरी के लोग वहां जुट गए। तभी दूसरे पक्ष के भी  लोग वहां इक्कठा हो गए। मामला ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों कीे तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के संजीत यादव (20), निखिल यादव (17), पवन यादव (18) तथा दूसरे पक्ष के राजीव रंजन सिंह (27), पंकज पटेल ( 25) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उधर दूसरे पक्ष के राजीव रंजन सिंह की माने तो चट्टी पर बैठकर वह अपने मित्रों साथ चाय पी रहा था। तभी अचानक कुछ बाइक सवार उससे उलझ गए थे। इसका जब उन्होंने विरोध किया तो वह मारने-पीटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थानाध्यक्ष ने तत्काल सीओ बैरिया और अन्य पुलिस कर्मियों को थाने पर बुला लिया।

 

दोनों पक्षों कीे ओर से थाने में नामजद तहरीर दी गई। जिसमें दोनों पक्षों के 11 लोगों पर कई धाराएं लगाई गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed