{"_id":"56e455124f1c1b07738b45b2","slug":"two-accused-arrested-from-the-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा हत्याकांड : रेलवे स्टेशन से दो आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा हत्याकांड : रेलवे स्टेशन से दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रौरा चंवर गांव में गुरुवार की शाम खेत में सिंचाई करने गई 65 वर्षीय वृद्ध महिला की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर शाम रसड़ा रेलवे स्टेशन से भाग रहे दो आरोपियों को पकड़ने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त एक दाव बरामद कर लिया। करीब तेरह वर्ष पुराने एक हत्या के मामले में संपतिया के परिवार द्वारा दी गई गवाही को हत्या की वजह बताई जा रही है।
पुलिस की माने तो कोतवाली क्षेत्र के रौरा चंवर निवासी शंभू राजभर तथा आरोपी मधुबन राजभर के बीच वर्र्षों पुराना जमीन का विवाद था। इस मामले में मधुवन राजभर ने 2003 में शंभू राजभर की हत्या कर दी थी। तब संपतिया के परिवार के लोगों की शंभू राजभर के पक्ष से दी गई गवाही से कोर्ट ने मधुवन राजभर को आजीवान कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन हाईकोर्ट से वह जमानत पर रिहा हो गया था। इससे मधुवन राजभर खार खाए हुए था।
गुरुवार की शाम मौका पाकर उसने खेत की सिंचाई कर रही संपतिया देवी की गला काटकर हत्या कर दी और सबूत हटाने के उद्देश्य से सिर को पड़ोस के खेत में फेंक दिया था। जिसे डाग स्क्वायड टीम की मदद से खेत से बरामद किया था। मुखबिर की सूचना पर रसड़ा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से भाग रहे रौरा चंवर निवासी मधुवन राजभर तथा श्री भगवान को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इतना ही नहीं पूछताछ में उनके बताए गए स्थान से हत्या में प्रयुक्त दाव को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।