फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rapist arrested in Ballia

मासूम संग दुराचार करने वाला गिरफ्तार

Mon, 14 Mar 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 14 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rapist arrested in Ballia
बलात्कार - फोटो : concept photo
उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में गत महाशिवरात्रि की रात में छह साल की दलित बच्ची के साथ दुराचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसपी ने अपने दफ्तर में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को रविवार देर रात बीबीपुर नगर की पुलिया के पास से आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुराचार के मामले में बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार, पास्को और एससीएसटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। उस रात शिवमंदिर पर मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ में आरोपी के बारे में पता चला।
विज्ञापन


पुलिस की माने तो आरोपी बिहार के सीवान जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का अनिल राजभर है। वह धान की कुटाई के लिए बिहार से आए ट्रैक्टर के साथ आया था। ट्रैक्टर के साथ गांव-गांव घूमकर धान की कुटाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाले दिन अनिल राजभर शिवमंदिर पर पहुंचा और शिवचर्चा में मां के साथ आई मासूम को बहलाकर एकांत में ले गया और दुराचार किया। पुलिस टीम ने आमजन के सहयोग से आरोपी को बीबीपुर नगर पुलिया के पास से पकड़ ली। बच्ची और उसकी मां ने उसकी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed