फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   38 schools found bogus in Ballia

38 फर्जी स्कूलों पर गिरेगी गाज

Sat, 05 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 05 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
38 schools found bogus in Ballia
फर्जी मिले विद्यालय
जनपद में प्राथमिक स्तर के 38 विद्यालयों के नाम सामने आए हैं, जो कि कागजों पर ही संचालित हो रहे हैं। बीएसए ने संबंधित बीईओ को 38 विद्यालयों के संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। वहीं 69 ऐसे विद्यालय भी हैं, जो मानकों को पूरा नहीं करते।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए राकेश कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालयों की मान्यता की शर्तों की पुष्टि कराए जाने के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन किया था। समिति ने विद्यालयों की मान्यता का अभिलेख, भूमि संबंधी अभिलेख, प्राभूतकोष, विद्यालय को संचालित करने वाली सोसाइटी और उसके नवीनीकरण से संबंधित अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन


इसके बाद त्रिस्तरीय समिति ने आख्या उपलब्ध कराई। आख्या के मुताबिक जनपद के 69 विद्यालय मान्यता के शर्तों को पूरा नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा त्रिस्तरीय समिति ने रिपोर्ट में बताया है कि 38 ऐसे विद्यालय हैं, जो संचालित नहीं हो रहे हैं और ना ही उनके द्वारा विद्यालय की भूमि संबंधी अभिलेख ही उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें संबधित विद्यालयों पर एफआईआर दर्ज कराकर एक के प्रति अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

ये हैं ‌फर्जी विद्यालय-
नर्सिंग बाबा अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय जूड़नपुर डिहवां , बृजशंकर हरिजन प्राथमिक पाठशाला पड़री चचयां नगरा , मोहन अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला हैबतपुर किड़िहरापुर , हरिजन शिशु शिक्षण संस्थान वीरपुर , अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय सरियांव मनोवरि देवकली , अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला कोवापार नगरा , जगन्ना हरिजन शिशु विद्या मंदिर छित्तुपाली डिहवां , रामध्यान हरिजन प्राथमिक पाठशाला बालबधार बंशीबाजार बलिया,

मदरसा हबीबिया ओलुम खंदवा, लतीतिफया सेराजुल ओलुम चरवां-बरवां , मोहियुद्दीन चिश्चिचतयां ओलुम चरौवां , अंबेडकर अनुसूचित जाति प्राथमिक पाठशाला विशुनपुरा डंडा गौवापार, प्रभावती हरि प्राथमिक पाठशाला इंदौली मलकौनी नगरा, देवी बसंती ज्ञानगंगा बालिका विद्यालय बबुरानी पूर पंदह, बालिका हरिजन विद्यालय संत नगर डिहवां, अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला कारो , उमरावती अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला पटसार चितबड़ागांव,

डा. अंबेडकर बालिका शिक्षण संस्थान कोदई नगरा , बासमती अनुसूचित जाति प्राथमिक बालिका विद्यालय बछईपुर, अंबेडकर शिक्षण संस्थान कोदई नगरा , डा. अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला मल्हौवां बांसडीह , अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा मनियर , अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला बड़ागांव, अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला हहिरौली पांडेयपुर नयी बस्ती, पानमती बालिका प्राथमिक विद्यालय पतसोई , बाबा ब्रम्हानंद अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला चौरा,


सिद्धार्थ अनुसूचित जाति प्राथमिक पाठशाला चौकिया मोड़, जगेसर अनुसूचित प्राथमिक विद्यालय नारापार मठिया हल्दी, विवेक बालिका अनुसूचित जाति प्राथमिक पाठशाला अतरौली करमौता, श्रीचांद बाबा हरिजन विद्यालय पकड़ी, हरख बसंत, रवींद्र अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला पलिया खास, श्रीभगवान हरिजन विद्यालय औराई कला नगरा , लखसनी ज्ञान मंदिर बेल्थरारोड, शिव शिशु हरिजन प्राथमिक विद्यालय नरांव, बालहंस हरिजन प्राथमिक विद्यालय बछईपुर, अंबेडकर हरिजन प्राथमिक पाठशाला चांदबाबा पीपरा पट्टी बहोरा, संत रविदास प्राथमिक विद्यालय मलप नंबर दो योगीवीर घोघरा तथा आदर्श हरिजन प्राथमिक पाठशाला भगवानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed