फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   three brothers buried under wall, one died

दीवार गिरा रहे तीन भाई दबे, एक की जान गई

Thu, 10 Mar 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Thu, 10 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
three brothers buried under wall, one died
नेठिया ग्राम में गुरुवार सुबह कोयले की मौत पर बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विशेश्वरगंज (बहराइच)। पक्का मकान बनवाने के लिए पूरा परिवार उत्साहित था। दो दिन पहले जब लोहिया आवास निर्माण के लिए धनराशि मिली तो कच्चे घर को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जब तीन भाई मिलकर दीवार गिराने लगे तभी अचानक दीवार का बड़ा हिस्सा भाइयों पर आकर गिर गया। पास खड़ा मासूम भी मलबे में दब गया।

हादसे में एक भाई की जान चली गई, जबकि अन्य दोनों भाइयों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बच्चे की हालत स्थिर है।

विशेश्वरगंज के ग्राम नेठिया बिसई डिहवा गांव निवासी तीन भाई कोयले उर्फ बनवारीलाल (48), रामराज (45) और शिवराज (35) का परिवार एक साथ झोपड़ी में रहता है।

गांव में सर्वे होने के बाद रामराज को लोहिया आवास के लिए चिह्नित किया गया था। दो दिन पूर्व रामराज के खाते में आवास निर्माण के लिए प्रथम किश्त 35 हजार रुपये भेजी गई।
विज्ञापन


इसे लेकर परिवार के सदस्य काफी उत्साहित थे। कच्चे मकान की दीवार को ढहाकर पक्के मकान की नींव का निर्माण किया जाना था।

गुरुवार सुबह तीनों भाई मिलकर कच्ची दीवार को एक किनारे से ढहा रहे थे लेकिन तभी धमक लगने से अचानक पूरी दीवार ढह गई।

इसकी चपेट में आकर तीनों भाई और पास ही खड़ा कोयले का बेटा रोहित (12) दब गए। चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़े।

मलबा हटाकर सभी को निकाला गया लेकिन तब तक कोयले की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।

यहां रामराज और शिवराज की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

दीवार ढहने की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल विक्रम तिवारी ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed