{"_id":"56e2efd04f1c1b78158b4568","slug":"man-kidnapped-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-ससुर को घायल कर पत्नी को अगवा कर ले गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास-ससुर को घायल कर पत्नी को अगवा कर ले गया युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 11 Mar 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। दहाव हरदी निवासी एक युवक ने गुरुवार रात साथियों के साथ अपने ससुराल में धावा बोलकर गर्भवती पत्नी को असलहे के बल पर अगवा कर लिया।
सास-ससुर ने विरोध किया तो उनको लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े तो युवक कट्टे से फायरिंग करते हुए पत्नी को जीप पर बैठाकर भाग निकला।
इस मामले में पुलिस ने ससुर की तहरीर पर आरोपी दामाद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दहाव निवासी जगनू त्रिवेदी ने बताया कि उसने अपनी बेटी पक्कू (28) का विवाह 10 साल पहले बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतापुर पहिया निवासी गुड्डू से किया था।
विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग बेटी का उत्पीड़न करने लगे। जगनू का कहना है कि बेटी के गर्भवती होने के बावजूद उत्पीड़न नहीं थमा।
इस पर माह भर पूर्व वह बेटी को मायके ले आया था। जगनू का कहना है कि गुरुवार रात 11 बजे के आसपास दामाद गुड्डू जीप से घर आया। उसके साथ लगभग 15 अन्य लोग थे।
सभी लाठी-डंडा, कट्टा और धारदार हथियारों से लैस थे। गुड्डू ने आवाज देकर दरवाजा खोलवाया। दरवाजा खुलते ही वह और उसके साथी घर में घुस आए और पक्कू की कनपटी पर कट्टा लगाकर उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जगनू और उसकी पत्नी रामप्यारी दौड़े तो उन पर हमलावरों ने लाठियां बरसा दीं, जिससे रामप्यारी का सिर फट गया। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े।
इस पर गुड्डू ने कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। पक्कू को जीप में बैठाकर सभी भाग निकले। रात में ही घटना की सूचना थाने पर दी गई।
थानाध्यक्ष राजाराम ने इस मामले में गुड्डू को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि गुड्डू की गिरफ्तारी के लिए बौंडी पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है।