फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   13 homes turned into ash

13 मकान जले, 90 लोग आसमां तले

Thu, 10 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Thu, 10 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
13 homes turned into ash
मोतीपुर के झाला ग्राम में लगी आग से जला मकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
उर्रा/जरवल। मिहींपुरवा और जरवल इलाके के दो गांवों में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से 13 आशियाने राख हो गए।
विज्ञापन


हादसे में लगभग आठ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 13 परिवारों के 90 लोग खुले आसमान तले आ गए हैं। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है।

मिहींपुरवा विकासखंड के ग्राम झाला निवासी देवतादीन का घर फूस का था। गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास छप्पर में अचानक आग लग गई।

परिवारीजनों ने संपत्ति बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। कुछ ही मिनटों में लपटों ने पड़ोसी छेदी, सूबेदार, पेशकार, गोबरे समेत छह ग्रामीणों को आगोश में ले लिया।


ग्रामीणों ने हादसे की सूचना नानपारा तहसील को दी। इस पर एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंचा। लेकिन, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। क्षेत्रीय लेखपाल रामप्रसाद वर्मा ने गांव पहुंचकर मुआयना किया है।
विज्ञापन


सभी छह परिवारों की लगभग चार लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है।

उधर, जरवल के धवरिया भवानीपुरवा निवासी इस्माइल के घर में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।

इसकी चपेट में आकर मेंहदी हसन, नूरुल हसन, प्रेम, राधेश्याम, बाबादीन, समई के मकान भी आग की भेंट चढ़ गए। सभी ग्रामीणों की पूरी संपत्ति राख हो गई।

चार लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र देव वर्मा ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट कैसरगंज तहसील को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed