फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ex miss switzerland alleges trump misconduct 1993 plaza hotel

'कपड़े फाड़े, खून बह रहा था': ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड का दुष्कर्म का आरोप; डेमोक्रेट्स क्या बोले?

Tue, 27 Oct 2026 07:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Oct 2026 07:01 PM IST
सार

पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने होटल में कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। वहीं, डेमोक्रेट्स ने मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की है। आखिर रिपोर्ट में क्या-क्या कहा गया है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
ex miss switzerland alleges trump misconduct 1993 plaza hotel
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह आरोप डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से तैयार एक रिपोर्ट में सामने आया है। इस मॉडल ने पहले नवंबर 1993 में ट्रंप पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि उस घटना के दौरान ट्रंप ने उनके साथ दुष्कर्म भी किया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक सांसदों की ओर से की गई जांच का भी ब्योरा है। यह जांच ट्रंप के जेफरी एपस्टीन के साथ कथित संबंधों को लेकर की गई थी। एपस्टीन को यौन अपराधों का दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने इसे राष्ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक उपलब्धियों से रिपब्लिकन पार्टी को मिल रही बढ़त से अमेरिकी लोगों का ध्यान भटकाने की डेमोक्रेट्स की हताश कोशिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में क्या कहा गया?
53 पन्नों की यह रिपोर्ट प्रतिनिधि सभा की न्यायपालिका समिति के डेमोक्रेटिक सांसदों ने तैयार की है। इसमें ट्रंप पर पहले लगाए गए यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को फिर उठाया गया है। ट्रंप कभी एपस्टीन के करीबी दोस्त थे। एपस्टीन की 2019 में संघीय हिरासत में मौत हो गई थी। उस समय वह नाबालिगों की तस्करी से जुड़े यौन अपराधों के मुकदमे का इंतजार कर रहा था। उसकी मौत को आत्महत्या बताया गया था।

रिपोर्ट में मॉडल के डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ हुए कई साक्षात्कार शामिल हैं। मॉडल ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने 1993 में उनके साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया था। उनके मुताबिक, यह घटना अटलांटिक सिटी के प्लाजा होटल के एक कमरे में हुई थी। इससे पहले वह ट्रंप और एपस्टीन के साथ कुछ समय बिता चुकी थीं।

पूर्व मिस स्विट्जरलैंड के मुताबिक, उनकी पहली मुलाकात ट्रंप से तब हुई थी, जब वह 24 साल की थीं। यह मुलाकात न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में आयोजित एक सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान हुई थी। उस समय इस होटल का मालिकाना हक ट्रंप के पास था।

ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: अमेरिकी चुनाव में किस पार्टी को कितना चंदा; कौन हैं सबसे बड़े दानदाता, कैसे होता है फंडिंग का खेल?

द टेलीग्राफ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने क्यूल से वादा किया था कि वह उनके लिए वीजा का इंतजाम करेंगे। वह यह भी सुनिश्चित कर सकते थे कि उन्हें न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (एनवाईयू) में दाखिला मिल जाए। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने उनसे कहा था- मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगा। 

मॉडल ने आरोप लगाया कि ट्रंप के बातचीत से हटने के बाद एपस्टीन उनके पास आया। उसने दावा किया कि वह 'डॉन का सबसे अच्छा दोस्त' है। इसके बाद उसने मॉडल को मार-ए-लागो में एक पार्टी में आने का न्योता दिया। डेमोक्रेट्स की रिपोर्ट में आगे आरोप लगाया गया कि बाद में ट्रंप के एक प्रतिनिधि ने मॉडल को प्लाजा होटल की ऊपरी मंजिल पर भावी राष्ट्रपति से मिलने के लिए बुलाया।

रिपोर्ट में दावा किया गया, अंदर जाते ही ट्रंप ने कथित तौर पर पीछे से मॉडल को पकड़ लिया और जबरन उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने मॉडल पोशाक फाड़ दी। उनके शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पड़े और खून बहने लगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल ने कथित दुष्कर्म को 'क्रूर' बताया।  उन्होंने कहा कि कथित हमले के बाद ट्रंप ने उन्हें बिस्तर के किनारे बैठाया। इसके बाद उन्होंने फिर वीजा और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिले का वादा दोहराया। ट्रंप ने उनसे इस बारे में चुप रहने को भी कहा। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा- शो जारी रहना चाहिए। 

एपस्टीन से ट्रंप के क्या संबंध थे?
ट्रंप लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि उन्होंने एपस्टीन के साथ अपनी दोस्ती उस समय खत्म कर दी थी, जब उसके किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने का संदेह भी नहीं था।

राष्ट्रपति ने कई महीनों तक न्याय विभाग (डीओजे) की ओर से तथाकथित 'एपस्टीन फाइल्स' जारी किए जाने का विरोध किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने कांग्रेस की ओर से पारित उस कानून पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसमें इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करना अनिवार्य किया गया था।

80 वर्षीय राष्ट्रपति का नाम इन दस्तावेजों में कई बार आया है। हालांकि, वह किसी भी गलत काम में शामिल होने से इनकार करते रहे हैं। इस मामले से जुड़े किसी भी आपराधिक अपराध में उन पर आरोप तय नहीं किए गए हैं।

डेमोक्रेट्स ने क्या आरोप लगाए?
डेमोक्रेट्स ने कहा कि मॉडल का बयान ट्रंप पर यौन हमले के पहले सामने आ चुके कई अन्य आरोपों से मेल खाता है। उन्होंने इसे ट्रंप के व्यवहार के एक ऐसे तरीके का हिस्सा बताया, जिसे राष्ट्रपति ने अमेरिका के सबसे कुख्यात यौन अपराधियों में शामिल एपस्टीन के साथ दोस्ती के दौरान अपनाया था।

प्रतिनिधि सभा की न्यायपालिका समिति में डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सदस्य जेमी रस्किन ने न्याय विभाग पर आरोप लगाया कि वह राष्ट्रपति को बचाने के लिए अपराधों को छिपा रहा है। रस्किन ने कहा, पांच महिलाओं ने सीधे तौर पर ट्रंप पर एपस्टीन की मौजूदगी में या उसके साथ रहते हुए दुष्कर्म या यौन हमले का आरोप लगाया है। 

प्रतिनिधि सभा की न्यायपालिका समिति के डेमोक्रेटिक सदस्यों ने अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच से मांग की कि वह ट्रंप और एपस्टीन के संबंधों की जांच के लिए एक स्वतंत्र विशेष वकील नियुक्त करें। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के बजाय ट्रंप को बचाने के लिए न्याय विभाग और एफबीआई की कोशिशों को देखते हुए एक स्वतंत्र विशेष वकील नियुक्त करना जरूरी है।


उन्होंने आगे कहा, इस विशेष वकील को केवल राष्ट्रपति की ही नहीं, बल्कि एपस्टीन के सभी संभावित सहयोगियों और साजिश में शामिल लोगों की भी जांच करने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।  

तीन नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले डेमोक्रेट्स ने एपस्टीन से जुड़े विज्ञापनों पर कथित तौर पर 3.5 करोड़ डॉलर से अधिक खर्च किए हैं। इन चुनावों से तय होगा कि कांग्रेस पर किस पार्टी का नियंत्रण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed