फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   US official wedding in Baghpat

अमेरिकी अफसर ने बागपत में की शादी

Sat, 12 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 12 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
US official wedding in Baghpat
शादी करते सैरा और ग्रांड सिप्ली। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में अमेरिका के पुलिस ऑफिसर ने बावली गांव के एनआरआई की बेटी से भारतीय रीति रिवाज से शादी रचाई। दोनों ने सात फेेरे भी लिए और एकदूजे का साथ निभाने की कसमें भी खाई। इस शादी को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


बावली गांव के चौधरी दीपचंद के छह बेटे है। जिनमें डॉ. रामपाल, हरपाल सिंह, यशपाल सिंह, डॉ. कर्णपाल सिंह, सोहनपाल है। डॉ. कर्णपाल सिंह वर्ष 1982 में अमेरिका चले गए थे। वर्तमान में वह यूनिवर्सिटी ऑफ अलाबामा, अमेरिका में डीन के पद पर कार्यरत है। 1985 में उन्होंने अमेरिका निवासी महिला डेवी सिंह से शादी कर ली थी। दोनों के बेटी सैरा सिंह और बेटा रायन सिंह है।
विज्ञापन


हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी सैरा सिंह की शादी अमेरिका पुलिस में एसपी रैंक के पद पर तैनात ग्रांड सिप्ली से तय की थी। पहले उन्होंने अमेरिका में ही दोनों की शादी की। इसके बाद उनकी बेटी सैरा सिंह ने भारतीय रीति रिवाज से शादी करने की इच्छा जाहिर की। इस पर डॉ. कर्णपाल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए 11 मार्च को बावली गांव में शादी समारोह रखा और पूरे गांव में शादी के कार्ड भी बंटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सैरा सिंह और ग्रांड सिल्पी की भारतीय रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई गई। दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूजे का साथ निभाने की कसमें खाई। इस शादी को देखने के लिए उनके घर भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर नवदंपति ने कहा कि उन्हें भारतीय रीति रिवाज से शादी करके बहुत खुशी हुई है। इंडिया का रहन-सहन, खान-पान बहुत ही अच्छा है। वे इस यादगार दिन को कभी नहीं भूलेंगे। इंडिया के लोग बहुत ही अच्छे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed